HomeChhattisgarhCG NEWS : तमनार हिंसा मामले में कार्रवाई, महिला आरक्षक से दुर्व्यवहार...

CG NEWS : तमनार हिंसा मामले में कार्रवाई, महिला आरक्षक से दुर्व्यवहार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

Date:

Related stories

CG NEWS : रायगढ़। तमनार हिंसा प्रकरण में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों ने हेमू कालानी चौक से आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपी के चेहरे पर कालिख लगाई और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पटाखे भी फोड़े गए।

CG NEWS : यह घटना उस मामले से जुड़ी है, जिसमें तमनार क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला थाना प्रभारी और महिला आरक्षक के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

CG NEWS : धरना प्रदर्शन के दौरान भड़की थी हिंसा

CG NEWS : जानकारी के अनुसार गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से लिब्रा स्थित सीएचपी चौक पर 14 गांवों के प्रभावित ग्रामीणों द्वारा आर्थिक नाकेबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इससे आवागमन प्रभावित हो गया था। 27 दिसंबर को जब प्रशासन और पुलिस दल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

CG NEWS : इसी दौरान पुलिस बल पर हमला, तोड़फोड़, गाली-गलौज तथा महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने जैसी घटनाएं सामने आईं। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

CG NEWS : कई धाराओं में अपराध दर्ज, अब तक छह गिरफ्तार

CG NEWS : घटना के बाद तमनार थाने में विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश तेज की।

CG NEWS : अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (सभी ग्राम आमगांव) और वनमाली राठिया (ग्राम झरना) शामिल हैं।

CG NEWS : मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे सार्वजनिक रूप से जुलूस के रूप में ले जाकर विरोध जताया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here