HomeChhattisgarhViraj Janghel UCMAS Champion : रायपुर के विराज जंघेल बने गणित के...

Viraj Janghel UCMAS Champion : रायपुर के विराज जंघेल बने गणित के ‘सुपर किड’: राज्य स्तरीय UCMAS प्रतियोगिता में जीता चैंपियन का खिताब; 1000 बच्चों के बीच दिखाई बिजली जैसी रफ़्तार

Date:

Related stories

Viraj Janghel UCMAS Champion : रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर महर्षि वाल्मीकि मण्डपम में रविवार, 4 जनवरी को आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय UCMAS अबैकस और मेंटल एरिथमेटिक प्रतियोगिता में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखने को मिली। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में रायपुर के ज्ञान गंगा स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र विराज जंघेल ने अपनी गणितीय कुशलता का परिचय देते हुए ‘चैंपियन’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

8 मिनट में हल किए सैकड़ों सवाल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 5 से 13 वर्ष की आयु के लगभग एक हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। विराज जंघेल ने विजुअल, लिसनिंग और फ्लैश कैटेगरी में अबैकस तकनीक की मदद से पलक झपकते ही जटिल गणितीय सवालों को हल कर जजों को हैरान कर दिया। विराज वर्तमान में चौबे कॉलोनी स्थित UCMAS क्लास में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस बड़ी जीत पर उनके शिक्षक धर्मेंद्र सर और निधि मैडम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रेजुएशन सेरेमनी में हुआ सम्मान प्रतियोगिता के समापन पर उन बच्चों के लिए ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का आयोजन किया गया जिन्होंने इंटरनेशनल ग्रेडिंग एग्जाम पास कर सभी 8 लेवल पूरे कर लिए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में यूसीमास मध्य प्रदेश के प्रबंध निदेशक नीरज गोयल और अमृता गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र जैन ने विजेता विराज जंघेल को आकर्षक ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

क्या है UCMAS? यूसीमास एक ऐसी तकनीक है जो बच्चों की एकाग्रता, स्मृति और गणना की गति को बढ़ाने में मदद करती है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी मानसिक क्षमताओं को उजागर करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है। विराज की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रायपुर शहर का नाम रोशन हुआ है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here