Bilaspur News : मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, मंदिर की छत पर नाचने से भड़के हिंदू संगठन, थाने का किया घेराव

Parivesh
Bilaspur News

बिलासपुर | Bilaspur News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान धार्मिक तनाव की स्थिति बन गई। तारबाहर क्षेत्र में मां शारदा मंदिर की छत पर चढ़कर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में माहौल गर्म हो गया। इस घटना से आहत होकर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया और मंदिर की गरिमा के अपमान को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bilaspur News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुहर्रम का जुलूस जब तारबाहर पहुंचा, तब ‘शेर नाच’ में शामिल कुछ युवक मंदिर की छत पर चढ़कर डांस करने लगे। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका मोबाइल वीडियो बना लिया और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे देवी-देवताओं का अपमान बताया और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से भी आक्रोश

इसी बीच, एक इंस्टाग्राम अकाउंट (Sohail_Khan__786_92_pvt) से हिंदू नेता की आपत्तिजनक तस्वीर और धमकी भरी पोस्ट भी वायरल हुई है। इस पोस्ट में न सिर्फ भद्दी बातें, बल्कि ‘कट’ का हिंसक संकेत भी लगाया गया था। इसे लेकर भी संगठनों ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर धार्मिक उकसावे की जांच की मांग की।

पुलिस कर रही जांच, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर पर चढ़ने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले यूज़र के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *