CG NEWS: भीषण गर्मी में जानवरों के लिए AC जैसा इंतजाम, मैत्री बाग बना ‘कूल ज़ोन’

Rahul Goshwami

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी का असर अब वन्य प्राणियों पर भी साफ नजर आ रहा है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के बीच दुर्ग के मैत्री बाग जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जू प्रबंधन ने बंदरों और पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया है, वहीं हिरणों के लिए फव्वारे चालू किए गए हैं ताकि वे ठंडक महसूस कर सकें।

व्हाइट टाइगर जैसे संवेदनशील जानवरों के लिए कूलर लगाने की तैयारी की जा रही है और फिलहाल उन्हें ठंडी फुहारों से राहत दी जा रही है।

CG NEWS : सक्ती में पुलिस टीम पर हमला: 5 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

CG NEWS: जानवरों के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शेर और भालू को ठंडा मांस दिया जा रहा है, जबकि अन्य जानवरों को तरबूज-खरबूज जैसे रसीले फल खिलाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही बाड़ों में कूलर और धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं।

CG NEWS: मैत्री बाग में करीब 400 वन्य प्राणी हैं, जिनकी देखरेख भिलाई इस्पात संयंत्र का उद्यानिकी विभाग करता है। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा तेज कर दी गई हैं, ताकि जानवरों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *