Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री, एक ही परिवार...

CG News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री, एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित चार गिरफ्तार

CG News
CG News

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड से पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत एक अन्य आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 470 ग्राम गांजा, ₹60,000 नकद, तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,68,890 की अवैध संपत्ति** जब्त की गई है।

CG News: मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

CG News: कोटमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पथर्रा स्थित एक किराना दुकान पर दबिश दी, जहाँ दुकान की आड़ में अवैध गांजा बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता और सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को गिरफ्तार किया।

CG News: मुख्य आरोपी पर गंभीर आपराधिक इतिहास

CG News: पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता पिछले 10 वर्षों से गांव में अवैध रूप से रह रही थी और उसके खिलाफ अवैध शराब तस्करी, हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पेंड्रा थाने में उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज है।

CG News: गांव में दहशत फैलाने वाला गिरोह

CG News: स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सीमा गुप्ता और उसका परिवार लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहकर पूरे गांव में भय का माहौल बना रहा था। गांजा की अवैध कमाई से उसने पक्का मकान और महंगी मोटरसाइकिल भी खरीदी है।

CG News: सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

CG News: पूछताछ में सामने आया है कि गांजा की आपूर्ति के लिए उसका बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, छोटा बेटा हिमांशु, भांजा अथर गिरी और सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर नियमित रूप से आवाजाही करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। पुलिस नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहनता से पड़ताल कर रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here