Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Khandwa Gang Rape Case : खंडवा गैंगरेप मामले में सड़कों पर उतरी...

Khandwa Gang Rape Case : खंडवा गैंगरेप मामले में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस…..

भोपाल, 26 मई 2025 — Khandwa Gang Rape Case : खंडवा में आदिवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

Khandwa Gang Rape Case : प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और रोशनी यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार सिर्फ लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपये बांटकर वाहवाही लूट रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 35 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।

नेत्रियों ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे खुद गृह मंत्री हैं, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने मांग की कि खंडवा की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए और सरकार इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here