Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Ganesh Visarjan Jhanki: रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी,...

Ganesh Visarjan Jhanki: रायपुर में 28 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, जर्जर मकानों पर निगम अलर्ट; 3 दिन बंद रखने की अपील

Ganesh Visarjan Jhanki
Ganesh Visarjan Jhanki

Ganesh Visarjan Jhanki: रायपुर। राजधानी रायपुर में 28 सितंबर की रात गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सदर बाजार और सत्ती बाजार क्षेत्र में झांकी के मार्ग पर आने वाले जर्जर और पुराने भवनों को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

निगम की टीम ने शनिवार को सदर बाजार और सत्ती बाजार पहुंचकर झांकी के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग में मौजूद जर्जर भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित भवन मालिकों से भी चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

3 दिन जर्जर भवन बंद रखने की अपील

निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से अपील की है कि झांकी के एक दिन पहले, झांकी वाले दिन और एक दिन बाद तक यानी कुल तीन दिन जर्जर भवनों को बंद रखें। साथ ही इस अवधि में किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है कि झांकी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी। ऐसे में जर्जर भवनों के आसपास लोगों की मौजूदगी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भवनों को तीन दिन बंद रखने से संभावित हादसों और जनहानि के खतरे को कम किया जा सकेगा।

मालिक के बाहर जाते ही होगी बैरिकेडिंग

निगम प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित भवन मालिक के तीन दिनों के लिए भवन खाली करने के बाद वहां बैरिकेडिंग की जाए। इसका उद्देश्य लोगों को जर्जर भवनों के सामने खड़े होने या भीड़ लगाने से रोकना है।

Ganesh Visarjan Jhanki: सदर बाजार और सत्ती बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में झांकी के दौरान पुलिस की निगरानी भी रहेगी। निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे जर्जर भवनों के आसपास खड़े होने से बचें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here