Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 3 दिनों में मिले...

Indore News : बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 3 दिनों में मिले 4 नए मरीज….

इंदौर | Indore News : इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शहर में पिछले तीन दिनों के भीतर 4 नए कोविड संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। वही जनवरी 2025 से अब तक इंदौर में कुल 11 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनमें से 5 मरीज स्थानीय निवासी हैं, जबकि अन्य बाहर से लौटे हुए लोग हैं। संक्रमण की चपेट में आए एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पॉजिटिव पाए गए 72 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। दोनों मरीज इस समय होम आइसोलेशन में हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और सावधानी रखने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here