CG NEWS : सक्ती में पुलिस टीम पर हमला: 5 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

CG NEWS : सक्ती : सक्ती जिले के फोगरम गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में 17 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

CG NEWS : घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब एक कार की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने भीड़ का फायदा उठाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और शासकीय कर्मचारी पर हमला जैसी गंभीर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories