Kharora News : मुरा में जनउत्सव जैसा स्वागत, गणेश शंकर मिश्रा का ऐतिहासिक अभिनंदन

Sanjay Sahu

Kharora News : रोहित वर्मा/खरोरा :राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गणेश शंकर मिश्रा के सम्मान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम जनउत्सव में बदल गया। “प्रतिभा के हुए सम्मान, क्षेत्र का बढ़ा मान” थीम पर हुए इस अभिनंदन समारोह में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Kharora News : कार्यक्रम की शुरुआत पेंड्रावन स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली और दर्जनों वाहनों का काफिला खरोरा होते हुए गृह ग्राम मुरा पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। खरोरा के अटल चौक और दीनदयाल उपाध्याय चौक में माल्यार्पण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

Kharora News : मिश्रा ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सिख समाज के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को याद किया तथा महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोहरेंगा में भी नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुरा में प्रवेश करते ही माहौल उत्सवमय हो गया। आतिशबाजी, फूलों की वर्षा और पारंपरिक स्वागत के बीच ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। सैकड़ों महिलाओं ने माल्यार्पण किया। अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित लखनलाल मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय वे भावुक नजर आए। ग्रामीणों ने उन्हें उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. लखनलाल धीवर ने कहा कि मिश्रा जैसे जमीनी अधिकारी की नीति आयोग में नियुक्ति प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा ने उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया।

अपने उद्बोधन में गणेश शंकर मिश्रा ने कहा, “मैं अपने परिवार के बीच आया हूं और आप सभी का आशीर्वाद चाहता हूं।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश सेवा का अवसर बताया।कार्यक्रम में आसपास के 20-25 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन रोशन यादव ने किया।

आभार व्यक्त राजकुमार सिंह ठाकुर (सेवक) ने किया: सौरभ मिश्रा,रमेश रिंकू अग्रवाल,अजय तिवारी,विश्वनाथ वर्मा ,उत्तम वर्मा सरपंच बंगोली, भुनेश्वर खूंटे सरपंच कुर्रा, सहित आसपास के युवा शक्तियों का उत्साह देखने लायक था

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *