Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रिलायंस डिजिटल में बड़ी सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए 20...

Raipur News : रिलायंस डिजिटल में बड़ी सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए 20 लाख के iPhone और Apple Watch….देखें वीडियो

0
276

रायपुर। Raipur News : राजधानी में चोरों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। महज दो दिन के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला जीई रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर भारी भरकम इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Raipur News : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने स्टोर में घुसकर iPhone 15 Pro सहित कुल 17 महंगे स्मार्टफोन और कई Apple Watch चोरी कर लीं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना के बाद स्टोर प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह वारदात राजधानी में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रमों की एक और कड़ी है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here