Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : जगदलपुर में बंद फैक्ट्री बनी खतरा, धधकते केमिकल वेस्ट...

CG NEWS : जगदलपुर में बंद फैक्ट्री बनी खतरा, धधकते केमिकल वेस्ट से बच्चे झुलसे

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जगदलपुर : जगदलपुर में बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री अब आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। फैक्ट्री परिसर में पड़े केमिकल वेस्ट से लगातार आग धधक रही है, जिससे इलाके में डर और नाराजगी का माहौल है। सबसे ज्यादा खतरा उन बच्चों पर मंडरा रहा है जो खेलते समय इस आग की चपेट में आ रहे हैं।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक अब तक चार बच्चों के पैर बुरी तरह झुलस चुके हैं। इनमें से दो बच्चों को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले बड़े लोग भी इस धधकती आग और गर्म जमीन से प्रभावित हो रहे हैं।

CG NEWS : स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री चारों तरफ से खुली हुई है, जिससे कोई भी आसानी से अंदर पहुंच जाता है। लगातार निकल रही गर्मी और धुएं के कारण इलाके में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

CG NEWS : वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस केमिकल वेस्ट को नहीं हटाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here