Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur 12th Board Student Death Surguja : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो...

12th Board Student Death Surguja : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क हादसे का शिकार; एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

12th Board Student Death Surguja : सरगुजा/बतौली (20 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के बीच सरगुजा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर शुक्रवार सुबह परीक्षा केंद्र जा रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

गिट्टी में फिसली तेज रफ्तार बाइक

जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी अपनी बाइक से 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र की ओर निकले थे। शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सड़क पर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई।

एक छात्र की मौत, दूसरा अंबिकापुर रेफर

हादसे में निष्क एक्का के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेश तिवारी बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल अनिकेश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परीक्षा के पहले दिन हुई इस अनहोनी से मृतक के परिजनों और सहपाठियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here