Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Crime : घर के बाहर खड़े एनएसयूआई छात्र नेता पर चाकुओं...

Jabalpur Crime : घर के बाहर खड़े एनएसयूआई छात्र नेता पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

0
153
Jabalpur Crime
Jabalpur Crime

Jabalpur Crime : जबलपुर /देबजीत देब: जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एनएसयूआई के छात्र नेता यशु निखरा पर अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़े होने के दौरान चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला रात करीब 12:15 बजे हुआ।

Jabalpur Crime : हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल यशु को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Jabalpur Crime : एनएसयूआई के प्रदेश सचिव यशु निखरा पर हुए इस हमले की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

 

READ MORE : Bank Holiday June 2025 : जून में किस दिन और किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here