MP NEWS: दिनदहाड़े बैंक में ‘गन प्वाइंट’ पर लूट, 20 मिनट में 35 लाख लेकर फरार बदमाश

Rahul Goshwami

MP NEWS:Singrauli: जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 5 हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर 30 से 35 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।MP NEWS:Singrauli:
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे 5 बदमाश अचानक बैंक में घुस आए। बदमाशों ने आते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। इस दौरान बैंक के अंदर अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शी आशीष कुमार के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की जानकारी मांगी, लेकिन जब उसने जानकारी देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और हथियार की बट से हमला किया गया। करीब 20 मिनट तक बदमाश बैंक के अंदर रहे और खुलेआम आतंक मचाते रहे।

इसके बाद आरोपी कैश से भरी पेटी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

MP NEWS::Singrauli
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

MP NEWS:Singrauli: फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *