Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur News : डाक विभाग में हड़कंप! SDI समेत 4 डाककर्मी गिरफ्तार,...

Bijapur News : डाक विभाग में हड़कंप! SDI समेत 4 डाककर्मी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद, CBI जांच शुरू

bijapur
बीजापुर में पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार रात 8:30 बजे बीजापुर स्थित ताज होटल में की गई, जहां आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पोस्टिंग और सुविधाओं के बदले रिश्वत

CBI सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर पोस्टिंग और विभागीय सुविधाओं के बदले रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला कर्मचारियों से अवैध वसूली के साथ-साथ शारीरिक शोषण की घटनाएं भी हुईं। यह मामला लंबे समय से चल रही साठगांठ के बाद उजागर हुआ।

Read More : C.G News : धान खरीदी में सिस्टम फेल! सरकारी निगरानी की कमी के बीच 2 पटवारी सस्पेंड! सिस्टम सुधार कब?

गिरफ्तार आरोपी और जांच

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब-डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा के अलावा मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। CBI टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

ACB से CBI तक मामला

प्रारंभिक शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज हुई थी। प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर केस को CBI को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद CBI ने गुप्त निगरानी और सत्यापन के बाद यह ट्रैप कार्रवाई की।

उच्चस्तरीय जांच जारी

इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग में भारी हलचल मची है। CBI की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जांच और बड़े खुलासों की ओर बढ़ रही है और भविष्य में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here