IPL Retention 2026: खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी, धोनी खेलेंगे अगला सीजन, कई बड़े नाम हुए रिलीज**

IPL Retention 2026:IPL 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। 16 दिसंबर को अबूधाबी में होने वाली नीलामी से पहले टीमों ने बड़े फैसले लिए हैं। इसमें कई चौंकाने वाले नाम रिलीज किए गए हैं, जबकि एमएस धोनी को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
CSK ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन जैसे विदेशी नाम बाहर हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी और विजय शंकर को रिलीज किया गया है। धोनी, रुतुराज और ब्रेविस टीम में बने हुए हैं।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR ने वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, मोईन अली और एनरिक नॉर्किया जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सभी को चौंका दिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और स्पेंसर जॉनसन भी बाहर हैं।

3. मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई ने चार विदेशी खिलाड़ियों—लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली—को रिलीज किया है। इसके अलावा केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा और बाएं हाथ के स्पिनर विघ्नेश पुथुर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

4. राजस्थान रॉयल्स (RR)

रवींद्र जडेजा के आने के बाद RR की टीम का संतुलन बदल गया है। हसारंगा, तीक्ष्णा और फारूकी को रिलीज कर दिया गया है। भारतीय खिलाड़ियों में आकाश मधवाल और कुमार कार्तिकेय बाहर हुए हैं।

5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

RCB ने मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजारबानी को रिलीज किया है।

6. पंजाब किंग्स (PBKS)

PBKS ने ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस और प्रवीण दुबे जैसे खिलाड़ियों को अलविदा कहा है।

7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

SRH ने अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, राहुल चाहर और एडम जाम्पा को रिलीज किया है।

8. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

LSG ने रवि बिश्नोई, डेविड मिलर और राजवर्धन हंगरगेकर सहित कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

9. गुजरात टाइटन्स (GT)

GT ने गेराल्ड कोएट्जी, महिपाल लोमरोर, दासुन शनाका और कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज किया है।

10. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली ने फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है।

रिटेंशन के बाद टीमों के पर्स में बचे रुपये:

DC – 21.8 करोड़
RCB – 16.4 करोड़
PBKS – 11.5 करोड़
LSG – 22.95 करोड़
GT – 12.9 करोड़
CSK – 43.4 करोड़
KKR – 64.3 करोड़
SRH – 25.5 करोड़
MI – 2.75 करोड़
RR – 16.05 करोड़

IPL Retention 2026: सभी टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को चुना या छोड़ा है। 16 दिसंबर को होने वाली ऑक्शन में अब किस टीम की रणनीति रंग लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की दस्तक

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट के बीच प्रदेश...

Salasar Balaji Temple Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले स्थित...

Related Articles

Popular Categories