Bihar Assembly Elections : सूरत में पीएम मोदी का हमला : “जातिवाद का ज़हर फैलाने वालों को बिहार ने आईना दिखाया”

VIKASH KHALKHO
PM Modi Speech

Bihar Assembly Elections : सूरत। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद और सांप्रदायिक राजनीति को सिरे से ख़ारिज कर राष्ट्र की राजनीति को साफ संदेश दिया है।

“जातिवाद का ज़हर फैलाने वालों को जनता ने नकारा”

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई “जमानती नेता” बिहार जाकर लगातार जातिवाद भड़काने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जनता ने उनके इस एजेंडे को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया।
उन्होंने कहा—
“पुराने जमाने का फॉर्मूला अपनाकर जातिवाद का ज़हर फैलाया गया, लेकिन बिहार ने इस सोच को करारा जवाब दिया है। यह देश के लिए उज्ज्वल संदेश है।”

PM Modi Big Statement
PM Modi Big Statement

वक्फ कानून पर विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर वक्फ कानून को लेकर गलतफहमियां फैलाने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि देशभर में अवैध कब्जे कर वक्फ प्रॉपर्टी घोषित करने को लेकर चिंता बढ़ गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने संसद में कानून पारित किया।

पीएम मोदी ने कहा—
“बिहार चुनाव में नामदार और उनके साथी मंचों पर वक्फ कानून फाड़ने की नौटंकी कर रहे थे। वे कहते थे कि सत्ता में आए तो वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, लेकिन जनता ने उनका सांप्रदायिक जहर भी नकार दिया।”

नीतीश कुमार के अपमान पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा में पिछले कुछ वर्षों से विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि देश यह व्यवहार स्वीकार नहीं करता और बिहार की जनता ने भी इसका जवाब दे दिया।

दलित सीटों पर NDA की भारी जीत

प्रधानमंत्री ने बताया कि बिहार की 38 दलित प्रभाव वाली सीटों में से 34 सीटें एनडीए ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन्होंने दलित समाज के नाम पर झूठ फैलाया, उन्हें जनता ने सिरे से खारिज कर दिया।

Bihar Assembly Elections : कांग्रेस पर करारा प्रहार

पीएम मोदी ने कांग्रेस को “मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC)” बताया और कहा कि पार्टी राष्ट्रीय सोच से जुड़े अपने पुराने नेताओं को भी संभाल नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा,
“50–60 साल तक एकछत्र शासन करने वाली पार्टी का इस तरह ढह जाना उनके लिए आत्मनिरीक्षण का विषय है।”

Bihar Assembly Elections : बिरसा मुंडा जयंती पर बोले पीएम मोदी

नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने कभी भी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया।
उन्होंने कहा—
“आदिवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान दिया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हमेशा हाशिये पर रखा।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *