Saturday, June 13, 2026
31.6 C
Raipur

MP Teacher Protest : पुराने शिक्षकों की परीक्षा पर मचा बवाल: छतरपुर में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुनर्विचार याचिका की मांग

MP Teacher Protest : छतरपुर। मध्य प्रदेश में पुराने शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के आदेश ने प्रदेश भर के शिक्षक जगत में हड़कंप मचा दिया है। छतरपुर में ‘शासकीय शिक्षक संगठन’ ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस आदेश पर तुरंत रोक लगाने और उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की है।

क्या है विवाद की मुख्य वजह?

हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार उन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है, जो बिना परीक्षा के पद पर आए थे। व्यापम की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक बने लोगों को इससे बाहर रखा गया है।

शिक्षकों के प्रमुख तर्क:

  • सेवा शर्तों का उल्लंघन: संगठन का कहना है कि नियुक्ति के समय सेवा शर्तों में टीईटी परीक्षा का कोई उल्लेख नहीं था। नियुक्ति के बाद शर्तों में बदलाव करना वैधानिक रूप से गलत है।

  • निरंतर सेवा का हवाला: ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के अधिकांश शिक्षक पहले शिक्षाकर्मी और संविदा शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे, जिनकी सेवाएं वर्षों से निरंतर चली आ रही हैं। ऐसे में अब परीक्षा लागू करना न्यायोचित नहीं है।

  • रोष और असंतोष: इस आदेश से प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों में असुरक्षा की भावना और भारी असंतोष व्याप्त है।

पुनर्विचार याचिका की मांग

संगठन के पदाधिकारियों ने पुरजोर मांग की है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका (Review Petition) दायर करे ताकि शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके। साथ ही, लोक शिक्षण संचालक द्वारा जारी किए गए वर्तमान आदेश को तुरंत वापस लेने की भी अपील की गई है।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुराग खरे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमल अवस्थी सहित राघवेंद्र सिंह, प्रवीण पाठक, महमूद खान, सुरेश चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद पाठक और बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur News: राजधानी में एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित मारुति सोलिटेयर...

Related Articles

Popular Categories