Tamil Nadu Jailbreak Action: थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के भागने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी सुपरिटेंडेंट बर्खास्त

VIKASH KHALKHO

चेन्नई / थेनी। Tamil Nadu Jailbreak Action: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल से 17 कैदियों के फिल्मी अंदाज में फरार होने की घटना के बाद राज्य सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट एन. रामलिंगम को सेवा से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त (Dismiss) कर दिया है। इसके साथ ही घटना में जिम्मेदार 17 अन्य जेल कर्मचारियों को निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर 2026 को घटी इस सनसनीखेज घटना के बाद राज्य सरकार ने जेल एवं सुधार सेवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. संदीप राय राठौड़ का भी तबादला कर दिया था। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन करने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Read More : Bastar Security Review: बस्तर में खौफ का दौर खत्म: 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, 9 दिग्गजों का Z+ घेरा हुआ Z; जानिए Z+ और Z सिक्योरिटी का अंतर

मिर्गी के दौरे का नाटक कर प्रहरियों पर बोला था हमला

प्रकरण के अनुसार, 26 अक्टूबर को थेक्कमपट्टी उप-जेल में बंद 17 कैदियों ने भागने की सोची-समझी साजिश रची। कैदियों में से एक ने खुद को मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया, जिससे जेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही एक सुरक्षाकर्मी मदद के लिए बैरक का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ, कैदियों ने उस पर हमला कर दिया और जेल परिसर से भागकर आसपास के घने जंगलों में ओझल हो गए।

घटना के तुरंत बाद हरकत में आई तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीमों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया और महज 43 घंटे के भीतर फरार हुए सभी 17 कैदियों को फिर से दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मंगलवार शाम 5 कैदियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट किया है कि जेलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य के सभी कारागारों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *