GPM News: मरवाही में शिक्षक पर आपराधिक मामले में गाज, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर DEO ने किया निलंबित

VIKASH KHALKHO

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। GPM News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत शासकीय सेवा में पदस्थ एक शिक्षक पर कानून का शिकंजा कसा है। थाना मरवाही में दर्ज आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत (जेल) में रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने माध्यमिक शाला लिटियासरई में पदस्थ शिक्षक (LB) लालबहादुर प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षा विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शिक्षक लालबहादुर प्रजापति के विरुद्ध मरवाही थाने में गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 अक्टूबर को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गौरेला भेज दिया गया था।

Read More : Tamil Nadu Jailbreak Action: थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के भागने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी सुपरिटेंडेंट बर्खास्त

48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर हुआ स्वतः निलंबन

प्रशासनिक व शासकीय नियमों के मुताबिक, यदि कोई भी शासकीय सेवक किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होता है और 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत या जेल (न्यायिक रिमांड) में रहता है, तो उसे स्वतः ही निलंबित माना जाता है। इसी वैधानिक प्रावधान का पालन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत यह कड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान आरोपी शिक्षक लालबहादुर प्रजापति को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते (Subsistence Allowance) की पात्रता होगी। वहीं, जेल से रिहा होने के उपरांत उनके आगामी प्रशासनिक मुख्यालय का निर्धारण विभाग द्वारा पृथक से आदेश जारी कर किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *