Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : फेसबुक के जरिए दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती...

CG NEWS : फेसबुक के जरिए दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी पर केस

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही उत्तरप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवती उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले की रहने वाली है और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। जनवरी 2024 में उसकी पहचान यूपी के बनारस निवासी ऋषभ कुमार सिंह (34) से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों में दोस्ती हुई और युवक ने युवती से प्यार व शादी का वादा किया।

CG NEWS : युवती की शिकायत के अनुसार युवक ने उसे मिलने के लिए बनारस बुलाया और हैदराबाद गेट के पास एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान नवंबर 2024 में युवती गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया।

CG NEWS : इस बीच आरोपी का चयन रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर हो गया और वह प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर आया। पीड़िता के अनुसार नवंबर 2025 में आरोपी ने सक्ती स्टेशन के पास कमरा लेकर 8 से 9 दिनों तक फिर उसका शोषण किया और बाद में झूठी जानकारी देकर उसे वापस भेज दिया।

CG NEWS : जनवरी 2026 में युवती जब बिना सूचना के बिलासपुर पहुंची तो आरोपी ने कार्यालय में उसे पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद होटल ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह केवल शारीरिक संबंध चाहता था, शादी का कोई वादा नहीं किया था। पीड़िता ने परेशान होकर तारबाहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here