Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon Police Raid : गणतंत्र दिवस पर जुए के फड़ में मची...

Rajnandgaon Police Raid : गणतंत्र दिवस पर जुए के फड़ में मची खलबली, पुलिस ने मोबाइल सहित 2.25 लाख का माल किया जब्त

0
140

Rajnandgaon Police Raid : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। जिले में जुए और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 26 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम घुमका के चौरसिया बाड़ी के पास जुआ खेल रहे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इस रेड कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 2 लाख 25 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चौरसिया बाड़ी के पास घेराबंदी कर जुआ फड़ पर छापा मारा। वहाँ ताश की 52 पत्तियों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान मुकेश तिवारी, मनोज बघेल, शैलेन्द्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा, देवा वर्मा, फागूराम यादव और खेमचंद वर्मा ऊर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम घुमका के ही निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,85,000 रुपये नगद और 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत करीब 40,000 रुपये) बरामद किए हैं। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2,25,000 रुपये आंका गया है।

इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के साथ-साथ बीएनएसएस (BNSS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस सफल रेड के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here