Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh NTPC Talaipalli Republic Day : कोशल विहार टाउनशिप में सांस्कृतिक छटा: ड्रिल,...

NTPC Talaipalli Republic Day : कोशल विहार टाउनशिप में सांस्कृतिक छटा: ड्रिल, झांकी और ई-रिक्शा की सौगात के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

0
163

NTPC Talaipalli Republic Day : घरघोड़ा। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कोशल विहार टाउनशिप में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के बीच सीआईएसएफ (CISF), डीजीआर सुरक्षा सेवाओं और डीएवी पब्लिक स्कूल की टुकड़ियों ने अनुशासित गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।

परियोजना की सफलताओं का ब्यौरा देते हुए श्री अखिलेश सिंह ने बताया कि एनटीपीसी तलईपल्ली निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दिसंबर माह में परियोजना ने अब तक का सर्वाधिक मासिक कोयला प्रेषण (Coal Despatch) दर्ज किया है, जो राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में एक बड़ी उपलब्धि है।

समारोह में सुरक्षा और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। सीआईएसएफ के जवानों ने ‘एंटी-रायट ड्रिल’ और ‘रिफ्लेक्स शूटिंग’ का साहसिक प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, तिलोत्तमा लेडीज़ क्लब और डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देश की विविधता और कलात्मकता का परिचय दिया। परियोजना के तकनीकी कार्यों और विजन पर आधारित एक आकर्षक झांकी भी प्रदर्शित की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पावर एक्सेल अवॉर्ड, बीयूएच मेरिटोरियस अवॉर्ड और एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर जैसे प्रतिष्ठित सम्मान दिए गए। साथ ही, वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सरोकार निभाते हुए परियोजना प्रभावित महिलाओं की सहकारी समिति को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी गईं, जिससे क्षेत्र में स्वावलंबन के नए द्वार खुलेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here