वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में राहुल गांधी पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, बताया नकली गांधी

Parivesh

इंदौर। शहर में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि “फर्जी वोट डलवाने वाले अब प्रधानमंत्री को वोट चोर बता रहे हैं”। उन्होंने राहुल गांधी को नकली गांधी करार दिया।

मंत्री ने राज्य सरकारों पर भी आरोप लगाया कि वे घुसपैठियों के आधार कार्ड बनवा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के कई जिलों को लेकर भी निशाना साधा और कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विजयवर्गीय के बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *