Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Expired Vaccine Case : मौत का इंजेक्शन, ढाई महीने के मासूम...

Indore Expired Vaccine Case : मौत का इंजेक्शन, ढाई महीने के मासूम को लगा दी एक्सपायरी वैक्सीन…पिता ने गलती पकड़ी तो डॉक्टर ने दी जान से मारने की धमकी

Indore Expired Vaccine Case
Indore Expired Vaccine Case

 Indore Expired Vaccine Case : इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर के एक निजी अस्पताल में ढाई महीने के मासूम बच्चे की सेहत से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित मातरम हॉस्पिटल में बच्चे को एक्सपायरी डेट निकल चुकी वैक्सीन लगा दी गई।

 Indore Expired Vaccine Case : जानकारी के मुताबिक, राहुल ठाकुर अपनी पत्नी के साथ अपने ढाई महीने के बच्चे को नियमित वैक्सीनेशन के लिए मातरम हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में बच्चे को वैक्सीन लगाई गई।

READ MORE : Drug Free Indore : इंदौर को नशामुक्त बनाने की मुहिम तेज़, ड्रोन से निगरानी में पकड़ा गया युवक

 रैपर पर दिखी ‘एक्सपायरी डेट’

वैक्सीन लगने के बाद जब बच्चे के पिता राहुल ने वैक्सीन का रैपर देखा, तो उस पर साफ तौर पर एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। यह देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया कि उनके मासूम बच्चे को तारीख बीतने के बाद की दवा दी गई है।

इस गंभीर लापरवाही पर जब राहुल ठाकुर ने डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल से सवाल किया, तो डॉक्टर का रवैया बेहद चौंकाने वाला रहा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने न सिर्फ उनसे बदसलूकी की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

इस घटना के बाद, राहुल ठाकुर ने तुरंत जूनी इंदौर थाने में डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE : Breaking Indore : देवास रोड पर फिर जाम, वाहन चालक फंसे 5 घंटे से अधिक”

पुलिस अब अस्पताल से जुड़े सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक्सपायरी वैक्सीन का इस्तेमाल कैसे हो रहा था और यह लापरवाही किसकी निगरानी में हुई। यह घटना एक बार फिर निजी अस्पतालों में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी संवेदनशील लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here