Nitish Kumar Shapath Samaroh : आधी रात दिल्ली पहुंचे JDU के दो बड़े दिग्गज, शाह और नड्डा से होगी मुलाकात : बिहार कैबिनेट पर मंथन…

0
100
Nitish Kumar Shapath Samaroh
Nitish Kumar Shapath Samaroh

Nitish Kumar Shapath Samaroh : पटना/नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Nitish Kumar Shapath Samaroh : शपथ ग्रहण से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दो बड़े नेताओं को अचानक दिल्ली बुलाया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

READ MORE : Nitish-Katara-murder : नीतीश कटारा हत्याकांड के आरोपी विकास यादव ने वैदिक रीति-रिवाजों से की शादी

कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा सोमवार आधी रात को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में आज उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होनी तय है।

माना जा रहा है कि इस अचानक हुई मुलाकात का मुख्य एजेंडा शपथ ग्रहण के बाद बनने वाली नई कैबिनेट का स्वरूप तय करना है। दोनों JDU नेता भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इस बात पर मंथन करेंगे कि कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे और विभागों का बंटवारा किस तरह किया जाएगा। इससे पहले रविवार को भी इन दोनों नेताओं ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

सुरक्षा: जिला प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है।

व्यवस्था: समारोह स्थल पर 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए केंद्रीय बलों सहित करीब 500 जवानों को तैनात किया जाएगा।

READ MORE :  Bihar elections : बिहार में नीतीश ही CM : 10वीं बार शपथ लेने की तैयारी, JDU-BJP में बराबर मंत्री पद पर मंथन

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में नई सरकार और नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए एनडीए नेतृत्व लगातार सक्रिय है। मंगलवार को बिहार भाजपा के अन्य बड़े नेता भी कैबिनेट मंथन के लिए दिल्ली की ओर रवाना होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here