CG News: रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर पर मतांतरण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG News

CG News: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में चंगाई सभा की आड़ में कथित मतांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनके नमनाकला स्थित आवास पर लंबे समय से नियमित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे।

CG News: जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि नमनाकला स्थित मकान में चंगाई सभा के दौरान लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था।

CG News: सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि आयोजनकर्ताओं ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोका और जांच में सहयोग नहीं किया। मौके पर एक रजिस्टर भी मिला, जिसमें सभा में शामिल लोगों के नाम दर्ज थे। पुलिस ने इस रजिस्टर को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना अनुमति के हर रविवार को यहां चंगाई सभा आयोजित की जाती थी।

CG News: मामले में हिंदू संगठन से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से लौट गई थीं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

https://www.youtube.com/watch?v=n7Uw0ZvloV0

CG News: गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और चंगाई सभा से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *