न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! श्रेयस अय्यर-सिराज की वापसी, गायकवाड़ बाहर, गिल होंगे कप्तान

Rahul Goshwami
टीम इंडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं के फैसलों ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। जहां एक ओर श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है, वहीं तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

श्रेयस अय्यर की दमदार वापसी

India vs New Zealand ODI squad ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हुए श्रेयस अय्यर करीब दो महीने बाद मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस हासिल की है। हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी मैच में फिटनेस टेस्ट पास करना उनके लिए जरूरी होगा, वरना उन्हें अंतिम समय में टीम से बाहर भी किया जा सकता है।

गायकवाड़ और तिलक वर्मा बाहर

श्रेयस अय्यर की वापसी का सीधा असर ऋतुराज गायकवाड़ पर पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं तिलक वर्मा को भी इस बार चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया, जिसे लेकर बहस शुरू हो गई है।

Read More : BCCI का बड़ा फैसला! 9.20 करोड़ के बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को KKR स्क्वॉड से रिलीज़ करने का निर्देश

संतुलित स्क्वाड पर चयनकर्ताओं का भरोसा

India vs New Zealand ODI squad टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए संतुलित स्क्वाड चुना है, जिसमें 6 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर, 4 तेज गेंदबाज और 2 विकेटकीपर शामिल हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को युवा विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा।

IND vs NZ वनडे सीरीज शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला वनडे – वडोदरा

  • 14 जनवरी: दूसरा वनडे – राजकोट

  • 18 जनवरी: तीसरा वनडे – इंदौर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *