Pickup Truck Collision Gamhariya : एनएच-43 पर खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप; हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

Pickup Truck Collision Gamhariya : गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित नेशनल हाईवे-43 पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गम्हरिया के पास टमाटर लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

भिलाई से रांची जा रहा था टमाटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में टमाटर लोड कर चालक सुनील लोहारा (30 वर्ष) और हेल्पर विनीत मुंडा (29 वर्ष) छत्तीसगढ़ के भिलाई से झारखंड की राजधानी रांची जा रहे थे। ये दोनों युवक गुमला (झारखंड) के निवासी बताए जा रहे हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वे भिलाई से अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए थे।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे, जब पिकअप वाहन गम्हरिया क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का इंजन और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद, सड़क किनारे खड़ी ट्रक का चालक मौका पाकर ट्रक समेत वहां से फरार हो गया।

108 एंबुलेंस ने पहुँचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुँचकर पिकअप में फंसे घायल चालक सुनील और हेल्पर विनीत को बाहर निकाला और तत्काल जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का उपचार जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *