Raipur Municipal Corporation Chairman : रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर का मोबाइल हैक, साइबर सेल की तत्परता से 3 घंटे में फोन रिस्टोर

0
161

Raipur Municipal Corporation Chairman : रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर का मोबाइल नंबर आज हैक कर लिया गया, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब तीन घंटे बाद ही उनका फोन रिस्टोर कर दिया गया।

यह घटना तब हुई जब सभापति राठौड़ को हैकर ने कुरियर भेजे जाने के संबंध में जानकारी दी और उनके घर का पता पूछा। शुरुआत में राठौड़ ने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया था।

Raipur Municipal Corporation Chairman : लेकिन, उनके घर पर चल रहे भागवत कथा के आयोजन के सिलसिले में कुछ सामान आने की आशंका थी। इसी अंदेशे में उन्होंने जैसे ही उस नंबर पर कॉल बैक किया, उनका मोबाइल नंबर तुरंत हैक कर लिया गया।

Raipur Municipal Corporation Chairman : फोन हैक होने की जानकारी मिलते ही सभापति सूर्यकांत राठौर ने तत्काल साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी प्रक्रियाओं को अंजाम दिया और मात्र तीन घंटे के भीतर ही उनके मोबाइल नंबर (94255…) को सफलतापूर्वक रिस्टोर कर दिया।

Raipur Municipal Corporation Chairman : इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के बावजूद राठौड़ का फोन हैक होना, आम लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वे अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल्स और मैसेजों के प्रति अत्यधिक सतर्क रहें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here