Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Police Bribery : घूसखोरी का वीडियो वायरल, बहोरीबंद थाने के ASI...

Katni Police Bribery : घूसखोरी का वीडियो वायरल, बहोरीबंद थाने के ASI ने मुचलके के बदले मांगे पैसे; बातचीत कैमरे में कैद

Katni Police Bribery : कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बहोरीबंद थाने में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के बदले पैसों के लेन-देन की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में बहोरीबंद थाने में तैनात एएसआई संतराम गोटिया एक व्यक्ति से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में एएसआई स्पष्ट रूप से यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने पहले ₹5,000 लिए थे और अब ₹3,000 लेने की बात कह रहे हैं। मामला किसी आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत मुचलके पर रिहा करने से जुड़ा बताया जा रहा है।

फोन पर पैसे की बात नहीं की जाती…

वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात एएसआई का बेखौफ अंदाज है। वायरल क्लिप में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि, “पैसे की बात फोन पर थोड़ी ना की जाती है।” उनकी यह टिप्पणी भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों और पकड़े जाने के डर से बचने की चालाकी को साफ दर्शाती है।

इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई या निलंबन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here