Thursday, May 14, 2026
33.2 C
Raipur

Hidma Profile : जंगलों का ‘लाल शैतान’ खत्म! 16 साल की उम्र में बना नक्सली, 27 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड, ऐसा था खूंखार हिडमा…

Hidma Profile/रायपुर : एक बड़ी खबर के अनुसार, भारत के सबसे खूंखार और रणनीतिक नक्सली चेहरों में शामिल एक करोड़ के इनामी कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने की खबर ने देश की सुरक्षा एजेंसियों में राहत की लहर दौड़ा दी है। दरअसल हिडमा, जिसे जंगलों का “लाल शैतान” कहा जाता था, पिछले तीन दशकों से सुरक्षा बलों का सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।

कौन था हिडमा ? सिर्फ नाम से कांपते थे सुरक्षाबल
हिडमा सिर्फ एक नक्सली नहीं, बल्कि CPI (माओवादी) का सबसे खतरनाक ऑपरेशनल मास्टरमाइंड माना जाता था।

  • वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PGLA) की बटालियन-1 का मुखिया था
  • DKSZ जोनल कमेटी का बेहद प्रभावशाली सदस्य
  • और आखिर में संगठन की 21 सदस्यीय सेंट्रल कमेटी तक पहुंच गया था

Hidma Profile उसकी रणनीतियों, खुफिया नेटवर्क और जंगलों की गहरी समझ ने उसे नक्सलियों का सबसे घातक कमांडर बना दिया था। इस बाबत सुरक्षा बलों के मुताबिक, हिडमा अपनी फुर्ती, जंगल में छिपने की कला और तेज़ निर्णय क्षमता के कारण कई बार घेराबंदी तोड़कर भागने में कामयाब रहा था।

16 साल की उम्र में बना नक्सली—जंगलों में ही सीखा पढ़ना, लड़ना और मारना
कहा जाता है हिडमा को नक्सली संगठन ने एक 16 वर्षीय दुबले-पतले लड़के के रूप में पुवार्ती गांव से चुना था।
यही पर उसकी जिंदगी ने एक हिंसक मोड़ लिया—

  • नक्सलियों के “एजुकेशन सिस्टम” में पढ़ना-लिखना सीखा
  • कल्चरल विंग में प्रचार और संगठन कौशल सीखा
  • और फिर महिला कमांडर सुजाता ने उसे हथियार, एम्बुश और गुरिल्ला वॉरफेयर की ट्रेनिंग दी

Hidma Profile जानकारी दें कि खुद सुजाता पर भी 1 करोड़ का इनाम था और वह “लेडी वीरप्पन” के नाम से कुख्यात थी। सुजाता बस्तर डिवीजन कमेटी की प्रभारी थी और सुकमा समेत कई इलाकों में बड़े नक्सली हमलों की साजिश में उसका नाम सामने आता रहा है। शुरुआती उम्र में ही उसने हिंसा का रास्ता पकड़ लिया था और देखते ही देखते वह बस्तर के जंगलों में उसी तरह खौफ का प्रतीक बन गई। सुजाता पर कई राज्यों में केस भी दर्ज थे और सुरक्षा एजेंसियां सालों से उसे तलाश रही थीं। यही नहीं, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के कई बड़े घटनाक्रमों में उसकी भूमिका रही है।

27 बड़े हमले—झीरम घाटी से बीजापुर तक, मौत की पूरी फाइल हिडमा के नाम
हिडमा का नाम किसी साधारण नक्सली फाइल में नहीं—बल्कि देश के सबसे रक्तरंजित हमलों की लिस्ट में दर्ज है।

उसके सबसे बड़े ऑपरेशन:

  • 2010 – ताड़मेटला हमला, 76 जवान शहीद
  • 2013 – झीरम घाटी हमला, कई कांग्रेस नेता मारे गए
  • 2017 – बुर्कापाल हमला, 24 जवान शहीद
  • 2021 – बीजापुर एम्बुश, 22 जवान शहीद

ये सभी हमले उस क्रूरता और योजना को दिखाते हैं, जो उसे नक्सलियों में “सबसे खतरनाक दिमाग” बनाती थी।

हिडमा की असली ताकत: जंगल
छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसे घने जंगल हिडमा का किला थे।
वह—

  • बिना मोबाइल
  • बिना किसी डिजिटल संपर्क
  • पूरी तरह जंगल-आधारित नेटवर्क
  • के सहारे सुरक्षा बलों को चकमा देता था।

Hidma Profile कहा जाता है कि वह 10–15 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ सकता था, रात में मूवमेंट करता था और एक ऑपरेशन को 3-4 दिन पहले से बिना किसी तकनीकी निशान छोड़े प्लान करता था।

हिडमा के मरने से नक्सली संगठन को सबसे बड़ा झटका?
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हिडमा की मौत नक्सली नेटवर्क के लिए कमान्ड एंड कंट्रोल लेवल पर बड़ा नुकसान है।
वह सिर्फ एक कमांडर नहीं,

  • रणनीतिकार
  • रिक्रूटर
  • ऑपरेशन प्लानर
  • और बैटल ग्राउंड कोऑर्डिनेटर

सभी भूमिकाएँ निभाता था। उसकी जगह लेना नक्सलियों के लिए आसान नहीं होगा। हालाँकि खुद सुरक्षा बल और प्रशासन भी ऐसा नहीं चाहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories