STF की पहली बड़ी कार्रवाई : फर्जी नाम से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार….

Parivesh

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गठित स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गठन के पहले ही दिन बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई के सुपेला क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो वर्षों से फर्जी नाम और दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही थी।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वह पिछले आठ वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रही थी। महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड सहित कई जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इस मामले में उस मकान मालिक सूरज साव को भी गिरफ्तार किया है, जिसने बिना किसी पुलिस वेरीफिकेशन के महिला को किराए पर मकान दिया था। एसटीएफ और दुर्ग एसआईटी की यह कार्रवाई आने वाले समय में अन्य अवैध घुसपैठियों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाने के संकेत दे रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *