मैं अपनी पर आ गया तो पायजामे ढीले हो जाएंगे, बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटैरिया का विवादित बयान…..

सागर। मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह के बयान पर विवाद अभी थमा नहीं था कि अब सागर जिले के देवरी से बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटैरिया भी अपने तीखे बोल को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। नगर पालिका के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पटैरिया ने कहा—“बाहरी नेता देवरी में दखल देने से बाज आ जाएं, वरना यदि मैं अपनी पर आ गया तो पायजामे ढीले कर दूंगा।” उनका यह बयान साफ तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष और जिला मुख्यालय के अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ था, जिन पर वे अपने क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, देवरी में नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक के बीच काफी समय से सियासी खींचतान चल रही है। देवरी का नाम बदलने जैसे अहम मुद्दों पर भी पालिका अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने तनाव और बढ़ा दिया। विधायक को कई विकास कार्यों में सहयोग नहीं मिल रहा, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने यह बयान दे दिया।

विधानसभा क्षेत्र की गरम होती राजनीति अब एक नई बहस का मुद्दा बन गई है, और अब निगाहें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हैं कि वे इस बयान को लेकर क्या रुख अपनाते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories