CG Congress Training Camp: रायपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, दीपक बैज बोले- 2028 में बीजेपी को बेदखल करना ही लक्ष्य

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-CG Congress Training Camp: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के दिशा-निर्देशों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे विशेष संगठन प्रशिक्षण शिविर का नया चरण रविवार को राजधानी रायपुर में शुरू हो गया। रायपुर संभाग के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस के इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है।

बैज ने बताया कि संगठन को मजबूत करने की यह मुहिम बस्तर संभाग से शुरू हुई थी। इसके बाद दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब अंतिम चरण में रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को मानसिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है।

BJP के छल-कपट और प्रोपेगेंडा से निपटने की तैयारी

पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रम और प्रोपेगेंडा का माहौल बना रही है। इस प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख उद्देश्य कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को भाजपा के छल-कपट व भ्रामक बयानों का करारा जवाब देने के लिए तैयार करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि झीरम घाटी जैसे संवेदनशील मामलों पर सरकार केवल राजनीति कर रही है। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इससे ब्लॉक और बूथ स्तर का ढांचा मजबूत हो रहा है।

Read More : Barwani Mandi Cotton Price Protest: राजघाट मंडी में कपास के कम दाम पर हंगामा, किसानों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन

‘टाइम पास’ वाले बयान पर भाजपा को बैज का सीधा जवाब

प्रशिक्षण शिविर को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए ‘टाइम पास’ वाले तंज पर पीसीसी चीफ ने तीखा पलटवार किया। बैज ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता टाइम पास कर रहे हैं, तो आने वाले समय में उन्हें खुद पता चल जाएगा कि इस ट्रेनिंग के जरिए क्या जमीन तैयार की गई है।

दीपक बैज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर भाजपा का कोई भी नेता या कार्यकर्ता हमारे प्रशिक्षण शिविर में आकर केवल एक घंटा शांत बैठकर सुन ले, तो उसका मन, शरीर और हृदय परिवर्तन हो जाएगा और वह भी सच को स्वीकार करने लगेगा।”

Read More : Bilaspur News: पत्नी के ‘मोटा-सांवला’ कहने पर पति ने मांगा तलाक, हाई कोर्ट ने अपील खारिज कर सुनाया फैसला

2028 के सियासी रण की नींव

छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी के तहत कांग्रेस संभागवार ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर रही है। पार्टी का मुख्य जोर गांव और बूथ स्तर तक भाजपा की नीतियों की विफलताओं को पहुंचाना है। रायपुर संभाग के इस शिविर में आगामी दो दिनों तक विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक कौशल, मीडिया/सोशल मीडिया प्रबंधन और जनमुद्दों पर आंदोलन खड़ा करने की विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
3 Comments