Purnia-Airport-Bihar : पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बना, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया हवाई अड्डे पहुंचे और नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। नए टर्मिनल के साथ एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 36,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

Purnia Airport Secures IATA Code PXN, Flight Bookings Likely From September  2 – Patna Pressपूर्णिया एयरपोर्ट अब बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है। इससे न केवल पूर्णिया बल्कि अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। फिलहाल एयरपोर्ट से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध होंगी। इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता के लिए उड़ान हफ्ते में तीन दिन चलेगी।

Purnia Airport: पीएम मोदी ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीमांचल और  कोसी के 7 जिलों को होगा फायदा - Purnia Airport Inauguration Boosting  Development in Bihars SeemanchalRead News : Election Commission : बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी – यदि गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया रद्द

एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रोन, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसटीपी, वॉटर और फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा और स्टिल्ट पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये सभी सुविधाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।

उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने शीशाबाड़ी एसएसबी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से विकास योजनाओं में सहयोग की अपील की।

land controversy of purnia airport bihar newsRead News : BIG News : रायपुर ड्रग्स मामले में पुलिस को मिला बड़ा खुलासा, नव्या और विधि की रिमांड बढ़ाने की अर्जी दायर

विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्णिया एयरपोर्ट के संचालन से सीमांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और पर्यटन, व्यापार एवं उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना राज्य में निवेश और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories