Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime: जंगल में सजा था जुए का फड़, अचानक पहुंची पुलिस;...

Raigarh Crime: जंगल में सजा था जुए का फड़, अचानक पहुंची पुलिस; 6 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख की संपत्ति जब्त

Raigarh Crime
Raigarh Crime

Raigarh Crime: रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जुआ सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबलपुरी सब स्टेशन के पास सड़क किनारे जंगल में कुछ लोग ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं।

Raigarh Crime: सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी गई। संबलपुरी सब स्टेशन के पास रोड किनारे जंगल में ताश से काटपत्ती जुआ खेलने की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर जुआ रेड की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा। उनके फड़ एवं कब्जे से ₹9,600 नगद, 52 पत्ती ताश, एक चटाई, 8 मोटरसाइकिल एवं 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹5 लाख है। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी में पकड़े गये जुआरियान – आकाश साव (33), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़, भानुप्रताप सिंह (30), निवासी जेलपारा ललित स्कूल के पास जूटमिल, राकेश राय (35), निवासी भजनडीपा बजरंगपारा जूटमिल, हितेश साहू (22), निवासी इतवारी बाजार शीतला मंदिर के पास रायगढ़, योगेश चौधरी (33), निवासी बनसिया रायगढ़ तथा नरेंद्र साव (46), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ को जुआ खेलते पकड़ा। कार्रवाई में हीरो फैशन प्रो CG13 P 0961, सुपर स्प्लेंडर CG13 Y 8625, सुपर स्प्लेंडर CG13 UA 1990, यामाहा FZ-S CG13 AB 6534, एक्टिवा CG13 AF 3138, बजाज पल्सर 150 CG12 BG 2439, बजाज पल्सर 160 CG13 BF 3438 एवं स्प्लेंडर प्लस CG13 AN 6551 सहित 8 दोपहिया वाहन तथा 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Raigarh Crime: जुआ रेड कार्रवाई में एएसआई भागीरथी चौधरी, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धर्मेन्द्र सिंह और संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here