Monday, September 21, 2026
Home Crime MP News: मक्का-तुअर के बीच छिपाकर उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने...

MP News: मक्का-तुअर के बीच छिपाकर उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने 39.8 किलो पौधे किए जब्त; एक गिरफ्तार

MP News: शशांक सोनकपुरिया\ बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढरामऊ में मक्का और तुअर की फसल के बीच कथित तौर पर गांजे की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने खेत में दबिश देकर बड़ी संख्या में गांजे के पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 39 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम ढोढरामऊ निवासी प्रेमलाल काजले ने अपने खेत में बनी झोपड़ी के आसपास मक्का और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं।

Read More: Bhopal Crime: भोपाल में महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या से सनसनी, सिर पर हथौड़े से किए वार; कुछ दूरी पर दोस्त का शव फंदे से लटका मिला

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। एसडीओपी शाहपुर सेफा हाशमी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रामकुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी शुरू की।

175 पौधे मिले

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान खेत में झोपड़ी के आसपास बड़ी संख्या में हरे पौधे मिले। इन पौधों की ऊंचाई करीब 3 से 8 फीट तक बताई गई है। पुलिस ने कुल 175 गांजे के पौधे बरामद किए।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पौधों का वजन किया गया। पुलिस के अनुसार, कुल वजन 39 किलो 800 ग्राम निकला। नियमानुसार दो अलग-अलग 400-400 ग्राम के नमूने लिए गए और बाकी गांजे को सीलबंद कर जब्त किया गया।

1.56 लाख रुपये कीमत बताई

पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपये बताई है। कार्रवाई के दौरान खेती के लिए इस्तेमाल की जा रही जगह और आसपास के हिस्से की भी जांच की गई।पुलिस का कहना है कि मामले में बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More: MP News: दो बीघा जमीन के विवाद ने गोरमी थाने में मचाया बवाल, खेत में मारपीट के बाद थाना परिसर में भिड़े दोनों पक्ष

एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने भूमि स्वामी प्रेमलाल काजले पिता श्यामलाल काजले, निवासी ग्राम ढोढरामऊ के खिलाफ बीजादेही थाने में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज किया है। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने प्रेमलाल काजले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here