Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल और शराब बिक्री...

CG News : बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल और शराब बिक्री पर रोक

0
103
CG News
CG News

CG News : बालोद | सड़क हादसों में हो रही जनहानि रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को न पेट्रोल मिलेगा, न शराब।

CG News : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और एसपी योगेश पटेल ने संयुक्त बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों और दोपहिया वाहन विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए—हेलमेट अनिवार्य नियम का कड़ाई से पालन कराएं।

निर्णय के मुताबिक—

  • पेट्रोल पंप और सरकारी शराब दुकानों पर बिना हेलमेट वालों को सेवा नहीं मिलेगी।

  • दोपहिया वाहन विक्रेता, बाइक/स्कूटी के साथ ग्राहकों को हेलमेट भी देंगे।

  • पेट्रोल पंप के पास आईएसआई मार्क वाले हेलमेट की दुकानें खोलने के निर्देश।

  • सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक, दोनों के लिए हेलमेट जरूरी।

कलेक्टर ने साफ चेतावनी दी—नियम तोड़ने पर अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का मानना है कि “जान है तो जहान है”, इसलिए यह सख्ती जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here