Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News : दुर्ग कलेक्ट्रेट में फांसी पर लटका मिला पहलवान...

CG Crime News : दुर्ग कलेक्ट्रेट में फांसी पर लटका मिला पहलवान बहनों के पिता का शव, इलाके में सनसनी……

0
128
CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : दुर्ग। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नोटरी काउंटर के भीतर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है, जिन्हें क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ की नामी पहलवान बहनों के पिता “अशोक फोगाट” के नाम से भी जानते थे।

CG Crime News : जानकारी के मुताबिक, सुबह लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। युवराज सार्वा की तीनों बेटियां पहलवानी में कई खिताब जीत चुकी हैं और जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह घटना न केवल प्रशासनिक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि एक परिवार के जीवन में गहरा सदमा भी छोड़ गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here