Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

बंगाल में आज सियासी फैसले का दिन! 15 साल का ममता राज रहेगा कायम या BJP करेगी बड़ा खेला?

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य की 293 सीटों पर आज सुबह से मतगणना होने को है। शुरुआती रुझानों के बाद दोपहर तक यह लगभग साफ हो जाएगा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फिर लौटेगी या भारतीय जनता पार्टी पहली बार राज्य की सत्ता तक पहुंचने में कामयाब होगी।

इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। पहली बार बंगाल में सिर्फ दो चरणों में मतदान कराया गया, जबकि इससे पहले राज्य में हिंसा और संवेदनशीलता के कारण आठ चरणों तक वोटिंग होती रही है।

रिकॉर्ड मतदान ने बदला चुनावी समीकरण

इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत रिकॉर्ड वोटिंग रही। बंगाल में मतदान प्रतिशत 92 फीसदी के पार पहुंच गया, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में भी बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

पहले चरण की 152 सीटों पर 2021 के मुकाबले करीब 21 लाख ज्यादा वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों पर भी 9 लाख से अधिक वोट बढ़े। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि माइग्रेंट वर्कर्स की घर वापसी ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।

BJP के पक्ष में कौन से मुद्दे?

भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में एंटी इनकंबेंसी को सबसे बड़ा हथियार बनाया। 15 साल पुरानी तृणमूल सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को BJP ने जोरदार तरीके से उठाया।

आरजी कर रेप केस, कस्बा लॉ कॉलेज विवाद, महिला सुरक्षा, शिक्षक भर्ती घोटाला और 26 हजार नौकरियों को रद्द करने जैसे मुद्दों ने शहरी और मिडिल क्लास वोटरों को प्रभावित किया। वहीं आलू किसानों की नाराजगी और वक्फ विवाद जैसे मुद्दों ने भी कई इलाकों में राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ाया।

तृणमूल की सबसे बड़ी ताकत क्या?

लगातार सत्ता विरोधी माहौल के बावजूद तृणमूल कांग्रेस की जमीनी पकड़ अभी भी मजबूत मानी जा रही है। बूथ लेवल पर पार्टी का संगठन और ग्रामीण इलाकों में सरकारी योजनाओं का असर TMC की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है।

लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री और रूपश्री जैसी योजनाओं ने महिलाओं के बीच ममता सरकार की पकड़ मजबूत रखी है। इसके अलावा मुस्लिम वोट बैंक और जंगलमहल क्षेत्र में TMC की वापसी भी पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

इस चुनाव के सबसे बड़े X फैक्टर

इस बार चुनाव में कई ऐसे मुद्दे रहे जिन्होंने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया। SIR लिस्ट से 27 लाख नाम बाहर होने का मुद्दा सबसे बड़ा X फैक्टर माना जा रहा है।

इसके अलावा BJP का महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का वादा, बेरोजगारी भत्ता, DA और सरकारी भर्ती जैसे वादे युवा वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं।

वहीं कई सीटों पर लेफ्ट, कांग्रेस और ISF गठबंधन की भूमिका भी जीत-हार तय कर सकती है। वोटों का बंटवारा दोनों बड़ी पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकता है।

भारी सुरक्षा के बीच काउंटिंग

मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे राज्य में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

अब सबकी नजरें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। कुछ ही घंटों में यह तय हो जाएगा कि बंगाल में फिर से “दीदी” का राज कायम रहेगा या पहली बार राज्य में कमल खिलने जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Related Articles

Popular Categories