High-profile theft case cracked : 19 लाख कैश चुराने वाला आदतन अपराधी पति-पत्नी का जोड़ा लसुड़िया पुलिस की गिरफ्त में

VIKASH KHALKHO

High-profile theft case cracked : इंदौर| इंदौर की लसुड़िया थाना पुलिस ने चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए एक पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। यह चोर दंपति शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस दंपति ने स्कीम 94 (बॉम्बे हॉस्पिटल के पास) के एक घर में घुसकर 19 लाख रुपये नगद सहित कुल 21 लाख रुपये की चोरी की थी।

High-profile theft case cracked : बैंक में चोरी के प्रयास में भी थे शामिल
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए यही पति-पत्नी 22 नवंबर को आईसीआईसीआई बैंक में चोरी का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए थे। इन चोरों ने बैंक का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया था, हालांकि, वे बैंक चोरी में सफल नहीं हो पाए थे। लसुड़िया पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह दंपति कई दिनों से पुलिस की तलाश में था।

High-profile theft case cracked : आरोपियों की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण पिता नन्नू भील और उसकी पत्नी नंदनी भील के रूप में हुई है। आरोपी अरुण भील पर पहले से ही चोरी के तीन अन्य मामले दर्ज हैं, जिससे पता चलता है कि वह एक आदतन अपराधी है।

High-profile theft case cracked : चोरी में इस्तेमाल सामग्री जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की वारदात में उपयोग की गई एक फोर व्हीलर गाड़ी के साथ-साथ चोरी के औजार जैसे कटर और चाकू भी जब्त किए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनसे जुड़े अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके और चोरी की गई शेष राशि और सामान को बरामद किया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *