Monday, September 21, 2026
Home Health Onion Black Fungus : सावधान! रसोई का ये आम प्याज बना आपके...

Onion Black Fungus : सावधान! रसोई का ये आम प्याज बना आपके लिवर का दुश्मन… पढ़ें आपके काम की खबर

onion black fungus
onion black fungus

Onion Black Fungus/नई दिल्ली: प्याज हमारी रसोई का अनिवार्य हिस्सा है। सलाद, सब्जी या करी में इसका स्वाद हर किसी को पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज पर मौजूद काली फफूंद (Aspergillus niger) आपके लिवर और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है?

प्याज पर काली फफूंद क्या है?
कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी और इंफेक्शन डिजीज विशेषज्ञ डॉ. दीप नारायण मुखर्जी के अनुसार, यह काली फफूंद एस्परगिलस नाइजर नामक फंगस है। यह मिट्टी में पाया जाता है और कटाई के बाद गर्म या नमी वाली परिस्थितियों में प्याज के छिलके पर लग जाता है। धीरे-धीरे यह पूरे प्याज को प्रभावित कर सकता है।

Read More :  गुवाहाटी टेस्ट में बड़ा झटका! गिल नहीं, अब पंत की टीम को जीत की चुनौती, ‘करो या मरो’ मुकाबला

किसे खतरा हो सकता है?
Onion Black Fungus डॉ. मुखर्जी बताते हैं कि सामान्य लोगों को यह फफूंद अधिक नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, कैंसर मरीज, COPD, अस्थमा या सिस्टिक फाइब्रोसिस वाले रोगियों को ऐसी प्याज नहीं खानी चाहिए।

  • सांस के जरिए बीजाणु शरीर में जा सकते हैं
  • एलर्जी, एस्परगिलोसिस जैसी फंगल बीमारियों का खतरा

यदि कोई लंबे समय से काली लाइनिंग वाली प्याज खा रहा है, तो मतली, उल्टी, सिरदर्द, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read More : Health Services : स्वास्थ्य सेवा ही सच्ची मानव सेवा-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चिकित्सकों संग की समीक्षा बैठक

लिवर पर प्रभाव
Onion Black Fungus प्याज के फायदे तभी मिलते हैं जब यह साफ और दूषित न हो। लगातार फफूंद लगी प्याज खाने से शरीर में माइकोटॉक्सिन पहुंच सकते हैं। यह विषैले कंपाउंड लिवर पर दबाव बढ़ाते हैं और समय के साथ नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज, पाचन संबंधी समस्याएं और दीर्घकालिक लिवर नुकसान का खतरा बढ़ा सकते हैं।

सावधान रहने के उपाय

  • प्याज की ऊपरी परत हटाकर और अच्छे से धोकर ही इस्तेमाल करें
  • फफूंद या काली लाइनिंग वाली प्याज को बिल्कुल न खाएं
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग ऐसी प्याज से दूर रहें
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here