Tuesday, September 15, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Sarguja Cow Slaughter Arrest: जंगल में गाय काटकर मांस बांटने वाले 2...

Sarguja Cow Slaughter Arrest: जंगल में गाय काटकर मांस बांटने वाले 2 ग्रामीण रंगे हाथ गिरफ्तार

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Sarguja Cow Slaughter Arrest: सरगुजा जिले के चेंद्रा/रजौटी इलाके में स्थित सान्याघुटरी के सुनसान जंगल में गौ हत्या की वारदात में शामिल दो ग्रामीणों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कटे हुए गोमांस और घटना में इस्तेमाल की गई टांगी (कुल्हाड़ी) को साक्ष्य के तौर पर बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 8 बजे ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में पांच ग्रामीणों ने मिलकर एक गाय की हत्या कर दी थी और आपस में उसके मांस का बंटवारा कर रहे थे। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी।

Read More : CG PM Awas Live Debate: रायपुर प्रेस क्लब में पीएम आवास पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

पुलिस ने मौके से रजौटी बरपारा निवासी अजय कुमार कुजूर (45 वर्ष) और रंजीत कुजूर (27 वर्ष) को हिरासत में ले लिया, जबकि गुमगरा निवासी विवेक खलखो समेत तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया।

Read More : किसानों के काम की खबर! MP में धान-ज्वार-बाजरा खरीदी का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

आरोपियों ने बताया कि वे अक्सर गौ हत्या के बाद मांस का आपस में बंटवारा करते थे और बचा हुआ मांस बेच देते थे। पुलिस ने मामले में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here