Raigarh Crime: रायगढ़ में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट; नशे के दौरान विवाद की आशंका

Sanjay Sahu
Raigarh Crime

Raigarh Crime: रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगलवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कुचलकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में नशे के दौरान विवाद के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है। वह संजय मैदान क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो परिसर में उसका शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

सिर पर वार कर हत्या

पुलिस के मुताबिक युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नशे के बाद विवाद की आशंका

पुराना बस डिपो परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े के लिए बदनाम रहा है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान किसी बात को लेकर धनुर्जय का कुछ लोगों से विवाद हुआ होगा। इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया। वारदात में दो से तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Raigarh Crime: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ FSL टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के बाद मामले में आगे बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *