Ambikapur News: छात्र को दी अजीब सजा: नोटबुक में 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां, निजी स्कूल की शिक्षिका पर जांच

Ambikapur News: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में छात्र को दी गई कथित सजा का मामला विवादों में आ गया है। आरोप है कि दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक शिक्षिका ने दंड स्वरूप छात्र से उसकी नोटबुक में अश्लील गालियां 100-100 बार लिखवाईं। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों, छात्र संगठनों और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।

Ambikapur News: जानकारी के अनुसार, बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद संबंधित शिक्षिका ने छात्र को सजा के तौर पर नोटबुक के कई पन्नों पर अश्लील और आपत्तिजनक शब्द बार-बार लिखने का निर्देश दिया। छात्र की नोटबुक सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

घटना से नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अनुशासन के नाम पर इस तरह की सजा बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकती है और यह पूरी तरह अनुचित है।

Ambikapur News: मामले को लेकर छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया है। छात्र नेता रोहणी मिश्रा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ambikapur News: सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उप संचालक स्तर पर जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Sarangarh-Bilaigarh News: उफनते नाले में बही कार चौथे दिन मिली: कार के भीतर मिले दंपती के शव, NDRF-SDRF और पंजाब के गोताखोरों ने पूरा...

Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते...

CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में...

Related Articles

Popular Categories