Mohan Bhagwat Malwa Visit: 17-18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों को देंगे संदेश

VIKASH KHALKHO

उज्जैन। Nishaanebaz.com-Mohan Bhagwat Malwa Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस सप्ताह मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। संघ प्रमुख 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे, जहां वे स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ युवाओं के विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर की दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे। इसी दिन शाम को वे अरविंद नगर (महाकाल परिसर) में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

Read More : Indore Car Stunt Viral Video: बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, इंदौर ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त

अपने प्रवास के दूसरे दिन यानी 18 सितंबर को संघ प्रमुख प्रातः 11:00 बजे ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ द्वारा आयोजित भव्य ‘युवा धर्म संसद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें सामाजिक व धार्मिक जिम्मेदारियों का बोध कराएंगे।

Read More : Indore Anant Chaturdashi Preparations: अनंत चतुर्दशी झांकी मार्ग का निगम आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण

उज्जैन के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के पश्चात डॉ. मोहन भागवत इंदौर के लिए रवाना होंगे। 18 सितंबर की रात्रि में वे इंदौर में विश्राम करेंगे और 19 सितंबर की सुबह अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। संघ प्रमुख के इस दौरे को मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सामाजिक और वैचारिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *