NEET Re-Exam 2026 के नए नियम जारी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से ड्रेस कोड तक जान लें NTA की पूरी गाइडलाइन

0
202
exam

NEET Re-Exam 2026 New Rules: NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिए हैं। 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की जांच की जाएगी और बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा।NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि प्रवेश के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी छात्रों की फ्रिस्किंग यानी सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित हो सके।हालांकि यदि तकनीकी खराबी, बायोमेट्रिक डेटा की समस्या, UIDAI सर्वर से कनेक्शन में दिक्कत या किसी शारीरिक कारण से सत्यापन नहीं हो पाता है तो अभ्यर्थी को परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा। ऐसे मामलों में उम्मीदवार को एक लिखित घोषणा पत्र भरना होगा।

बायोमेट्रिक में दिक्कत आने पर नहीं होगी परेशानी
NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम के तहत किसी भी छात्र को बायोमेट्रिक प्रक्रिया के कारण परेशान नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले या परीक्षा समाप्त होने के बाद भी पूरी की जा सकती है।लेकिन बिना किसी उचित कारण के बायोमेट्रिक सत्यापन से मना करना परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Read more: युद्ध विराम के बाद गिरा कच्चा तेल! क्या अब MP-CG में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज के रेट

ड्रेस कोड को लेकर जारी हुए निर्देश
NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम के तहत उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। यदि कोई छात्र फुल स्लीव कपड़े या ऊनी वस्त्र पहनकर आता है तो उसे अतिरिक्त जांच के लिए थोड़ा पहले केंद्र पहुंचना होगा।धार्मिक परंपराओं के तहत हिजाब, पगड़ी, कलावा या अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है और क्या नहीं?
NTA के मुताबिक उम्मीदवार ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल और ट्रांसपैरेंट प्लास्टिक पाउच में रखा हुआ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं।वहीं मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा बड़े बेल्ट बकल, भारी गहने और धातु की वस्तुओं को भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

फुटवियर और परीक्षा समय को लेकर भी नियम
NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम के अनुसार अभ्यर्थियों को चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनकर आने की सलाह दी गई है। ऊंची हील वाले जूते पहनने वाले उम्मीदवारों की अलग से जांच की जा सकती है।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित होगी। वहीं अतिरिक्त समय की सुविधा पाने वाले PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शाम 6 बजकर 20 मिनट तक चलेगी।

समय पर पहुंचना बेहद जरूरी
NTA ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे रिपोर्टिंग समय का पालन करें और परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करें। NEET री-एग्जाम 2026 के नए नियम का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करना है, इसलिए हर उम्मीदवार को इन दिशा-निर्देशों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here