Raigarh Crime News: बड़पारा में लूटपाट करने वाले नवीन, चंद्रशेखर और रोशन गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुले राज

VIKASH KHALKHO

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के अपने अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़पारा शराब भट्टी के पास एक चार पहिया वाहन चालक से मारपीट और सिर पर पत्थर मारकर मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। शहर में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं पर यह कोतवाली पुलिस की तीसरी बड़ी और प्रभावी कार्रवाई है।

बाथरूम करने रुके ड्राइवर पर पत्थरों से किया था जानलेवा हमला

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजेश प्रसाद (34 वर्ष), जो कि मूल रूप से राजपुर (बलरामपुर) का निवासी है और अंबिकापुर के एक व्यवसायी की गाड़ी चलाता है, ने 16 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश 16 जून को अपने मालिक के काम से रायगढ़ आया था। काम निपटाने के बाद वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में खाना खाकर बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया था। वहाँ बाथरूम करने के दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग की। जब राजेश ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्के से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा, जिससे वह लहुलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे 100 रुपये और एक रेडमी 5G मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड से दबोचे गए आरोपी

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 309(6) और 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा थाने में प्रार्थी से आरोपियों की वैधानिक पहचान परेड कराई गई, जिसमें पीड़ित ने तीनों की सटीक पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया रेडमी मोबाइल बरामद कर लिया गया।

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी

इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने कोतवाली पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले में लूटपाट, मारपीट और असुरक्षा का माहौल बनाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि देर रात अकेले सुनसान इलाकों में जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एएसआई गौतम ठाकुर और कोतवाली स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *